पीएम श्री प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर में बुधवार को विद्यालय के तुलसी सभागार में कॅरिअर मेला लगा। इसमें 600 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें मुख्य अतिथि शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. हरेंद्र राय ने बच्चों अपने कॅरिअर के प्रति सचेत रहने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान बनने को कहा। विशिष्ट अतिथि डॉ. टीपी चतुर्वेदी ने छात्रों को लगन और परिश्रम के साथ पाठ्य पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी। प्रधानाचार्य अविनाश कुमार मिश्र ने आभार जताया। धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार पांडेय और मंच संचालन कृष्ण कुमार शास्त्री ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छात्रों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। प्रकाश कुमार सिंह के सहयोग से फलदार पौधों का रोपण किया गया।