फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 600 खिलाड़ियों ने दिखाई मुक्केबाजी कला, फाइनल आज

विज्ञापन
सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खेलते खिलाड़ी। स्रोत स्वयं - फोटो : Police
विज्ञापन
सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में यूपी, बिहार और झारखंड के 600 बालकों ने अपनी मुक्केबाजी का लोहा मनवाया। चकिया के डालिम्स सनबीम की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में 14, 17 और 19 वर्ष के खिलाड़ियों ने कई भार वर्गाें में हिस्सेदारी की। इनमें स्वर्ण और रजत पदक विजेता चयनित खिलाड़ियों को आठ से 11 अक्तूबर के बीच गुरुग्राम में खेलने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेताओं को खेलो इंडिया से जुड़ने का भी अवसर मिलने वाला है। सोमवार को क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले हुए। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले हुए। वहीं, फाइनल मंगलवार सुबह आठ बजे से खेला जाएगा। अंडर-17 वर्ग में ज्ञानरंजन, शिवम यादव, अनुज कुमार गुप्ता (सीवीडी, झारखंड), अभय सिंह (एलपीएसवी, झारखंड), आदित्य कुमार, मनीष कुमार, शिवनारायण और मनीष राणा भट्ट ने जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, अंडर-14 वर्ग में अर्नव सिंह (पीएसपी), आयुष कुमार महतो (बिहार) और अविनाश पाल (उत्तर प्रदेश) सहित अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें