फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के 60 प्रतिभावान छात्र हरियाणा में युवा महोत्सव के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के 60 प्रतिभावान छात्र और छात्राओं का दल सोमवार को युवा महोत्सव के लिए वाराणसी कैंट से रवाना हुआ। महर्षि मार्कंडेय विश्वविद्यालय अंबाला, हरियाणा में होने वाले भारतीय विश्वविद्यालय संघ क्षेत्रीय युवा महोत्सव में ये युवा प्रतिभा दिखाएंगे। पांच अलग-अलग कैटेगरी में हिस्सेदारी होगी। इसमें संगीत, नृत्य, फाइन आर्ट्स, लिटरेरी और ड्रामा सहित 28 प्रतियोगिताएं होंगी। बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता, प्रोफेसर रंजन कुमार सिंह ने छात्र अधिष्ठाता कार्यालय से टीम को रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस युवा महोत्सव में उत्तर प्रदेश, दिल्ली हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के लगभग 35 से भी ज्यादा विश्वविद्यालय हिस्सा ले रहे हैं। बीएचयू के सांस्कृतिक दल का नेतृत्व पत्रकारिता और जन संप्रेषण विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बाला लखेंद्र और शारीरिक शिक्षा की पूजा यादव कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें