बीएचयू के महिला महाविद्यालय में 60 छात्र-छात्राओं की बनाई चित्रकला की प्रदर्शनी लगाई गई। राज्य ललित कला अकादमी और एमएमवी के चित्रकला विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में टेराकोटा में निर्मित खिलौने, मूर्ति, पेपर मेसी की प्रदर्शनी देखने पूरे बीएचयू के छात्र और छात्रा पहुंचे। यह प्रदर्शनी 20 जून तक लगी रहेगी।