फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 60 विद्यार्थियों ने गणित ओलंपियाड में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी केसरीपुर में बृहस्पतिवार को विकासखंड स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता हुई। इसमें 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी स्कंद गुप्ता के निर्देश पर हुई। इसमें विकासखंड के सभी उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों से कक्षा 6, 7 और 8 के 60 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरहिया के चंदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सगहट के कार्तिकेय दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया के आनंद ने तीसरा स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन शीर्ष विद्यार्थियों को राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सरिता राय ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन और मूल्यांकन में कई लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इनमें अभिषेक तिवारी (एआरपी गणित), कामेश्वर प्रसाद दूबे, आकांक्षा सिंह और निवेदिता मौर्या शामिल थे। नीलम वर्मा, प्रवीण कुमार, अनूप चौरसिया और मनोज कुमार ने भी इसमें योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें