पीएम श्री नवोदय विद्यालय गजोखर की घोषित प्रवेश परीक्षा में पिंडरा और बड़ागांव ब्लॉक से 6 छात्र-छात्राओं का चयन होने से विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी दिखी। पिंडरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर के छात्र काशी राजभर और आरुषि पाल का चयन हुआ। वहीं, बड़ागांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ठटरा द्वितीय से पहली बार एक साथ चार छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। इसमें स्कूल के वीर प्रताप सिंह, विद्यालय की शिक्षामित्र सत्ती कुमारी के पुत्र नमन कुमार भारती, आलोक पटेल और वैभव पटेल का चयन नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में होने पर बीईओ पिंडरा अखिलेश यादव और बीईओ बड़ागांव विजय प्रकाश यादव ने इस उपलब्धि पर स्कूल के स्टॉप के साथ छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। ठटरा की प्रधानाध्यापिका सरिता और शिक्षक सुंदरम सरोज, संजय कुमार गौतम,सुभाषचंद्र, शिक्षामित्र उषा देवी ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।