फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीबीआई की अभियोजक परीक्षा में टॉप 20 रैंक में बीएचयू के 6 छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के छह छात्रों को यूपीएससी की सीबीआई की लोक अभियोजक परीक्षा में सफलता मिली। ये सभी टॉप-20 रैंक में हैं और दो छात्र टॉप-3 रैंक में आए हैं। ये सभी विधि संकाय के छात्र हैं। छात्र अंशुमान त्रिपाठी को दूसरी रैंक, राहुल यादव को तीसरी रैंक, कमलाक्षी कुमारी को 11वीं रैंक, वीरेंद्र कुमार को 16वीं रैंक, शांतनु भट्ट को 18वीं रैंक और आनंद सेठ को 20वीं रैंक मिली है। संकाय प्रमुख प्रो. प्रदीप कुमार सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक बीते कई वर्षों में किसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी विधि परीक्षा में संकाय के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है। संकाय के आचार्यों और मार्गदर्शकों ने अभ्यर्थियों को उनकी तैयारी की पूरी अवधि में लगातार मार्गदर्शन दिया है। प्रो. सिंह ने कहा कि यह विधि संकाय के लिए गौरव का क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें