संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से 59 अभ्यर्थी शोध कर सकेंगे। इन सबको योग्य घोषित किया गया है। अभ्यर्थियों ने 20 से 26 मई तक विभिन्न विभागों के पीएचडी उपाधि के लिए हुई मौखिकी परीक्षा में हिस्सा लिया था। कुलसचिव ने बताया कि 2 जून तक शुल्क जमा करके दाखिला लिया जा सकता है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग की फीस 30 हजार रुपये है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति की फीस 15000 रुपये है। सामान्य और पिछड़ी जाति के लिए पंजीकरण शुल्क दो हजार, अनुसूचित एवं जनजाति के लिए 1000 रुपये है। ब्यूरो