काशी विद्यापीठ में बुधवार को डिप्लोमा कोर्स में 57 विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग कराकर प्रवेश लिया। नए विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड भी दिया गया। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स डेवलेपमेंट फैशन डिजाइनिंग कोर्स की काउंसिलिंग छह अगस्त को होगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनको छह अगस्त के लिए ईमेल पर लिंक भेजी गई है, वे काउंसिलिंग के लिए उपस्थित होंगे। प्रवेश सेल के उपसमन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने कहा कि प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट चेक करते रहें।