फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.60 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.60 लाख रुपये की ठगी के मामले में शनिवार को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पक्की बाजार खजुरी निवासी शबाना बेगम ने पुलिस को बताया कि अर्दली बाजार निवासी मो. इरफान अली उर्फ मोनू ने अपने भाई दानिश व परिचित अफजल से भरोसा दिलाया कि उसकी नौकरी रेलवे में लगवा देगा। विभिन्न किश्तों में 5,60,000 रुपये लिए। आठ महीने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। 24 दिसंबर 2025 को आरोपी ने एक कथित नियुक्ति पत्र देते हुए 1 जनवरी से ज्वाइन करने की बात कही, लेकिन रेलवे विभाग में जांच कराने पर पत्र फर्जी निकला। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें