फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आज से निकलेगी 56 विनायक दर्शन यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी की 56 विनायक प्रदक्षिणा दर्शन-पूजन यात्रा 19 से 21 जून तक निकलेगी। यात्रा के संयोजक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि दो दिन वाहन से और अंतिम दिन पैदल यात्रा होगी। पहले दिन श्री अर्क विनायक तुलसीघाट से संकल्प लेकर यात्रा शुरू होगी। दूसरे दिन लंबोदर विनायक सोनारपुरा से शुरू होगी। अंतिम दिन यह यात्रा पैदल चौसट्ठी घाट स्थित वक्रतुंड विनायक के दर्शन-पूजन से शुरू होगी। अंत में श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर स्थित विनायक के दर्शन-पूजन के बाद श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन व्यास पीठ पर आसीन आशुतोष व्यास के पास संकल्प पूरा कर यात्रा को विराम दिया जाएगा। इस दौरान भगवान गणेश को दुर्वा, मोदक (लड्डू), लावा, धूप-बत्ती, फल आदि नैवेद्य चढ़ाकर पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें