फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: त्रिदेव मंदिर के तीनों विग्रहों को लगाया 56 प्रकार का भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिदेव मंदिर में रविवारीय भजन संध्या का तृतीय वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कोलकाता से आए मालियों ने बंगलूरू के फूलों से राणी सती दादी, सालासर हनुमान और खाटू श्याम की झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर को कामिनी, अशोक के रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। भक्तों ने तीनों विग्रहों का विधि-विधान से पूजन कर 56 प्रकार का भोग लगाया। त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार की ओर से रविवारीय भजन संध्या में संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ और मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने उत्सव में आए अतिथियों का सम्मान किया। श्री राणी सती भक्त मंडल के गायक अनूप सराफ ने गणेश वंदना से शुरुआत की। कलाकार कृष्णा अग्रवाल और कनिका ग्रोवर ने एक आस तुम्हारी विश्वास तुम्हारा है अब तेरे सिवा बाबा कौन हमारा है..., गिरधर मेरे मौसम आया धरती के सिंगार का..., जैसे भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें