लहरतारा से मोहनसराय तक बनने वाले छह लेन सड़क को एनएच से जोड़ दिया जाएगा। इससे दिल्ली, कोलकाता, प्रयागराज आदि रूट के आने वाले वाहनों को आसानी होगी। जबकि सड़क चौड़ीकरण से लहरतारा, मोहनसराय, बौलिया में जाम की समस्या का भी समाधान होगा। मोहनसराय से लहरतारा तक चौड़ीकरण होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।
इस समय इस सड़क से 30 हजार वाहनों की आवाजाही हो रही है। इससे आए दिन कहीं न कहीं जाम की स्थिति रहती है। चौड़ीकरण होने और डिवाइडर बनने से वाहनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। साथ ही समय की बचत भी होगी। मोहनसराय से लहरतारा के बीच अधिकतर दुर्घटनाएं होती हैं। इन पर भी लगाम लगेगी।
सड़क निर्माण के चलते ट्रांसपोर्टर परेशान
सड़क निर्माण के चलते इन दिनों ट्रांसपोर्टर परेशान हैं, क्योंकि उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उनका व्यापार चौपट न हो जाए। इसके लिए वे गोदाम की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि एक दिन पहले मिले आश्वासन से उन्हें कुछ राहत मिली है।
डिवाइडर से दोनों तरफ 28-28 मीटर चौड़ी सड़क होगी। इसके लिए काम चल रहा है। सड़क को अप्रैल 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है। एक दिन पहले ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के साथ वार्ता हुई थी, जिसमें तय हुआ कि सुविधा को ध्यान रखकर काम किया जाएगा।- केके सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।