फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ‘पीएम श्री’ में परीक्षा से गुजरेंगे 542 परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों की ओर से आवेदन किए जा रहे हैं। जिले के नौ ब्लॉकों से 18 परिषदीय स्कूलों को संवारा जाएगा। जिले में 542 विद्यालयों का आवेदन का लक्ष्य दिया गया है। इन स्कूलों को 165 अंक हासिल करना होगा। छह बिंदुओं पर आकलन के बाद हर ब्लॉक से दो विद्यालयों की तस्वीर बदली जाएगी। यह विद्यालय हाईटेक होंगे, जिनमें 12वीं तक की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

स्कूलों को पीएम श्री पोर्टल पर आवेदन करना है। हालांकि, पांच ब्लॉकों में से 23 स्कूलों ने अभी तक इस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है। चिरईगांव में एक, हरहुआ में 10, नगर निगम में नौ, पिंडरा में एक और रामनगर में 2 स्कूलों ने पंजीकरण नहीं कराया है। मॉडल विद्यालय में संसाधन के साथ ही पूरे ब्लॉक का डाटा उपलब्ध रहेगा। वहीं से अन्य विद्यालयों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सभी विद्यालयों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का कार्य होगा।
पोर्टल पर रहेगी छात्रों की जानकारी
चयनित स्कूलों में हाईटेक कक्षाएं, आधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास, अत्याधुनिक बिल्डिंग, साफ-सफाई और खेल मैदान की सुविधा होगी। बीएसए डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि योजना के तहत स्कूलों में आवेदन शुरू हो गए हैं। निर्धारित मानकों के तहत फीडिंग कराई जा रही है। हर ब्लॉक से दो स्कूलों का चयन होगा। सर्वाधिक अंक पाने वाले एक-एक स्कू लों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें