आनंद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रविवार सुबह भेलूपुर स्थित सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज क्रिकेट कार्यशाला लगी। पूर्व वित्त मंत्री स्व. हरिश्चंद्र श्रीवास्तव की स्मृति में हुई कार्यशाला में 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विशेष क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के स्किल डेवलपमेंट की जानकारी दी गई। सत्र में विशिष्ट अतिथि पूर्व क्रिकेटर ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, रंजन मिश्र, अजय सोनी मौजूद रहे। अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व छात्र और आनंद क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक पीपी आनंद मिश्र ने की।