फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 53 जोड़े

विज्ञापन
हरहुआ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के किया गया विवाह। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
हरहुआ विकासखंड हरहुआ परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 53 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इस बीच सभईपुर ग्राम पंचायत के एक मुस्लिम जोड़े का निकाह भी कराया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी पूनम मौर्य रहीं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को विवाह किट, प्रमाणपत्र व अन्य सामग्री वितरित की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब एवं असहाय परिवारों के लिए लगातार कल्याणकारी पहल कर रही है। अध्यक्षता बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने की। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, शैलेंद्र सिंह, रवि सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संचालन जयप्रकाश भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें