फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में डेंगू पीड़ित बच्चे की मौत, आठ भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में डेंगू से पीड़ित दस मरीज तीन दिन में भर्ती किए गए हैं। इसमें से एक बच्चे आदित्य गुप्ता (6 माह) की मौत रविवार को हो गई जबकि एक को 14 सितंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बीएचयू अस्पताल की ओर से प्रेस को जारी की गई सूची के हिसाब से 15 से 17 सितंबर तक फिलहाल यहां आने वाले दस मरीजों में आठ का इलाज चल रहा है। अस्पताल की ओर से भेजी गई सूची के अनुसार 15 को जिन लोगों को भर्ती किया गया, उसमें बलिया निवासी गोविंद मिश्रा (23), आजमगढ़ निवासी संजय गौतम (16), बलिया के महेश(22), चोलापुर से नवनीत चतुर्वेदी(24) के साथ ही श्रेया मिश्रा (4),साधना चौहान (16), प्रियंका कुमारी (9) शामिल है। 16 सितंबर को अस्पताल में अयान (4) को भर्ती किया गया। इसके अलावा 14 सितंबर को मनीषा सिंह (24) को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें