फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय, आवास के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विकास खंड के वेदपुर बनकट गांव के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर मंगलवार को गांव में प्रदर्शन किया। प्रधान और सचिव पर मनमानी का आरोप लगाया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव में बड़ी संख्या में लोगों को आवास, शौचालय और हैंडपंप नहीं दिया गया। चहेतों को ही योजना का लाभ दिया गया। इससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी से मांग की कि सर्वे के दौरान उनका नाम शामिल किया जाए। इस मौके पर निजामुद्दीन, विमल उपाध्याय, सुरेश, नवाज, राजमणि, श्यामलाल, राधेश्याम, राजधर, दुर्गावती, प्रमिला, नजमा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें