फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीरेका कर्मी की पत्नी ने लगाया फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीरेका के आवास संख्या 149 जे में सोमवार की सुबह एक महिला ने फांसी लगा ली। जानकारी होते ही आसपास के लोगों के सहयोग से उसे डीरेका अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलत: मिर्जापुर के रहने वाले महेंद्र यादव मशीनिस्ट के पद पर तैनात हैं। परिसर के आवास संख्या 194 जे में अपनी पत्नी पूनम यादव और सात माह के बच्चे के साथ रहते थे। सोमवार को महेंद्र सुबह ड्यूटी पर चले गए। साढ़े 11 बजे जब वह दोपहर का भोजन करने आए तो दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चे की जोर-जोर से रोने की आवाज आ रही थी। महेंद्र आवास के पीछे स्थित चहारदीवारी फांदकर अंदर गए तो देखा कि पूनम पंखे से दुपट्टे के फंदे में लटकी हुई है। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पूनम को उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। शव को डीरेका चिकित्सालय में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें