फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एअरपोर्ट पर परखी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। एअरपोर्ट पर गुरुवार को मॉकड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था जांची गई। इस दौरान जवान और एजेंसियां जिम्मेदारी के प्रति खरी उतरीं। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार की सुबह आठ बजे विस्तारा एयरलाइंस के काउंटर पर पुराने टर्मिनल भवन के कार्गो कार्यालय में बम की सूचना मिली। इस पर सीआईएसएफ की टीम हरकत में आ गई। उन्होंने इसकी सूचना मेडिकल टीम, फायर स्टेशन और एयरपोर्ट अथारिटी के फायर स्टेशन को दिया तथा स्थानीय थाने को भी सूचित किया। सभी एजेंसियां मौके पर पहुंच गई और बम को खोजने के बाद उसे निष्क्रिय कर दिया गया। एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के सुरक्षा प्रभारी सुब्रत झा ने बताया कि जवानों द्वारा सुरक्षा का पूर्वाभ्यास किया जा रहा था। जिसमें वह सफल रहे। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन से आने वाली सभी सुरक्षा एजेंसियो को धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें