फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निशांत ने रजत पर कब्जा जमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय (मिनी और किड्स) तीरंदाजी प्रतियोगिता में ग़ाजीपुर के निशांत सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त किया। उसकी इस कामयाबी पर मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की गई। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी मिनी सब जूनियर तथा किड्स की टीम इन दिनों विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में भारतीय तीरंदाजी संघ की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही है। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी निशांत सिंह ने 684 अंक प्राप्त कर रजत पदक पर कब्जा किया। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज सतीश दुबे ने निशांत की सफलता पर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह, सचिव नंदू दुबे, राकेश मौर्य, वैभव दीक्षित, पंकज श्रीवास्तव ने निशांत को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें