फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार छात्रों से मुकदमा वापस होने का आदेश अब तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीएचयू के एक हजार छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की घोषणा की थी लेकिन अब तक पुलिस और प्रशासन के पास इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। चूंकि मामला मुख्यमंत्री से संदर्भित है ऐसे में आला अफसर भी इस संबंध में कुछ कहने से बच रहे हैं। बीएचयू में 23 सितंबर को हुए बवाल के बाद तत्कालीन एसओ लंका ने एक हजार अज्ञात छात्रों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बीच मुख्यमंत्री ने अपने गोरखपुर दौरे के दौरान छात्रों से मुकदमा वापस लेने की बात कही थी। छात्र सीएम के आदेश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन शासन का आदेश स्थानीय पुलिस और प्रशासन के पास नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें