फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से दवा लिखना डॉक्टर को पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल के आयुष विंग में संविदा पर तैनात एक चिकित्सक के खिलाफ बाहर से दवा लिखने की शिकायत हुई है। एक महिला मरीज की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख अधीक्षक ने सीएमओ को पत्र लिखकर ऐसे चिकित्सक के खिलाफ संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की संस्तुति की है। अस्पताल के आयुष विंग में सिंधोरा निवासी आरसी सिंह की पत्नी जूही(27) गिल्टी से परेशान थी। महिला ने यहां तैनात चिकित्सक पर बाहर से ओफ्लाक्सासिन टैबलेट और एक टॉनिक की बोतल अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर से लाने को कहा। प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि जो दवा चिकित्सक ने लिखी है वह अस्पताल में मौजूद है। एक पर्चे पर आयरन टैबलेट लिखा है। बताया कि इस तरह का कृत्य संविदा सरकारी सेवक आचरण नियमावली के विपरीत आता है। ऐसे में सीएमओ से संविदा समाप्त करने की नोटिस जारी करने की संस्तुति की गई है। बताया कि बाहर की दवा लिखने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें