फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 680 इकाइयों के 50 हजार कर्मचारी ईएसआईसी में पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
ईएसआईसी की स्प्री योजना अंतर्गत विगत 6 महीनों में जिले की 680 इकाइयों के 50 हजार से ज्यादा कर्मचारी रजिस्टर्ड हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभी भी बड़ी संख्या में कर्मचारी जुड़ने बाकी हैं। ऐसे में योजना का समय एक महीने बढ़ाया गया है। बृहस्पतिवार को ईएसआईसी के संयुक्त निदेशक संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि कार्यालय के इतिहास में पहली बार राजस्व वसूली 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने जा रहा है। उप क्षेत्रीय कार्यालय को योजना के तहत 1.15 लाख नए बीमित व्यक्ति जोडने का लक्ष्य दिया गया है। इसके विरुद्ध 50,300 का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। संयुक्त निदेशक ने शाखा कार्यालयों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने, औषधालयों में बीमित व्यक्तियों/आश्रितजनों की दिक्कतों को दूर करने में उनके द्वारा किए जा रहे निजी प्रयासों से भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें