महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र की छात्राएं बुधवार को पहुंची। एक दिवसीय अध्ययन यात्रा में कक्षा 10 से 12 तक की 600 छात्राओं ने विश्वविद्यालय में प्रवेश, क्लास चलने, पुस्तकालय आदि में सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य निशा सिंह ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण का प्रमुख उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के बारे में जागृत करना और शिक्षा के विविध आयामों से अवगत कराना है। इस दौरान शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. रमाकान्त सिंह,डॉ. विनय सिंह, डॉ. रमेश प्रजापति, डॉ. पवन कुमार सिंह, बादल सिंह, अंजली यादव, मयूरी सोनकर, अंजलि मिश्रा, मुस्कान गुप्ता, प्राची यादव आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो