बलिया। नगर के टीडी कॉलेज सामने स्थित जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति की बैठक सभापति विनोद शंकर दूबे की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सभापति ने कहा कि बैंक से संबद्ध पांच समितियों के लिए 50 लाख रुपये की ऋण सीमा स्वीकृत की गई है।
इसके साथ ही बैंक से संबद्ध एक वेतनभोगी समिति जिनके ऊपर बैंक का कोई बकाया न हो उसे समिति के लिए 214 लाख स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। साथ ही ऋण वितरण, वसूली एवं निक्षेप संचय की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में शिवमंगल सिंह, खड़क बहादुर तिवारी, सुधीर कुमार सिंह, बच्चा सिंह, अनिल शुक्ला, रुद्र प्रताप यादव, उदय प्रताप पासवान, अनिल तिवारी, जयराम पांडेय, नीलम सिंह के अलावा संचालक मंडल के सदस्य नीरज कुमार, जगदीश चंद्र आदि रहे।