फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहले दिन बिके 50 फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए सोमवार से सिगरा स्टेडियम में फॉर्म की बिक्री शुरू हो गई। पहले दिन 11 खेलों के लिए 50 फॉर्मों की बिक्री हुई। लखनऊ, गोरखपुर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए बीते छह जून से ऑनलाइन आवेदन खेल विभाग की वेबसाइट पर किए जा रहे हैं। ऑफलाइन आवेदन करने वाले खिलाड़ियों की सुविधा के लिए सिगरा स्थित खेल विभाग के मंडलीय कार्यालय में 200 रुपये प्रति खेल की दर से फॉर्म बिक्री शुरू की गई। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि कॉलेजों में सीटों की संख्या के आधार पर 700 फॉर्म मंगाए गए हैं। इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल से पहले आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खेल वार चयन होंगे। वाराणसी में 17 से 18 जून तक वॉलीबाॅल, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबाॅल और जूडो के लिए चयन होगा। 19 से 20 जून तक एथलेटिक्स, हॉकी, जिमनास्टिक, कुश्ती, कबड्डी और तैराकी के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें