वाराणसी। नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार को अर्दली बाजार के विंध्यवासिनी नगर काॅलोनी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सीढ़ी और रैंप सहित 50 अतिक्रमण तोड़े गए। काॅलोनी में लोगों ने अपने घरों के आगे सड़क पर रैंप, सीढ़ी आदि बनाकर अतिक्रमण किया था। इससे आने जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संयुक्त नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में चले अभियान में 30 रैंप, 5 सीढ़ी, 03-गार्ड रूम, दुकान एवं 5 टीन शेड एवं 5 बोर्ड, 02-जनरेटर रूम हटाया गया। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो