फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो से 50 पेटी शराब बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुखबीर की सूचना पर फेफना थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने टीम संग खोरीपाकड़ मोड़ के पास से शनिवार की शाम एक स्कार्पियो से 50 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। वहीं दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। जबकि स्कार्पियो को सीज कर दिया। पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम व पता चंदन कुमार यादव पुत्र उमेश यादव निवासी ग्राम नदवा थाना मुफसिर जनपद बक्सर, बिहार तथा सुधीर कुमार पुत्र राजदेव यादव निवासी ग्राम मझरिया थाना औद्योगिक नगर जनपद बक्सर, बिहार बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें