भारत विकास परिषद काशी प्रदेश प्रांत के नीलकंठ शाखा की ओर से राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता एवं गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह शनिवार को पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया में आयोजित किया गया। इस दौरान 48 मेधावी छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें विपिन बिहारी इंटर कॉलेज रामापुरा प्रथम, लिटिल फ्लॉवर हाउस द्वितीय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की टीम तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय की छात्राओं ने सेवानिवृत्त हो रही उप प्रधानाचार्या सिन्नी पाल और सहायक अध्यापिका गीता देवी का अभिनंदन किया। स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. निशा यादव व राकेश मौर्य ने किया। संचालन प्रियंका मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने दिया। इस मौके पर नंदिनी सिंह, कमल कुमार सिंह, राजीव गुप्ता, मंजू गौतम, संजीव श्रीवास्तव, उमाशंकर जायसवाल, विशाल कपूर, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।