फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता में 4694 विद्यार्थी रहे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता में सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के 4694 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें सेवापुरी ब्लाॅक के ठटरा न्याय पंचायत के तहत चित्रसेनपुर छतेरी पूरे गुड़िया बिहड़ा सहित अन्य गांव के सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर 8 तक के 3978 एवं कक्षा 9 से 12 तक के 716 विद्यार्थी शामिल रहे। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक के रूप में ठटरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षक संकुल चंद्रबली पटेल ने बताया कि न्याय पंचायत ठटरा के प्रतियोगिता में सभी विद्यालय के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र ब्लॉक स्तरीय काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सेवापुरी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव ने बताया कि वाराणसी जिले में ब्लॉक स्तरीय एवं नगर स्तरीय काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें