कैंट स्टेशन पर बुधवार को 42 कर्मचारियों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और स्वचालित बाह्य डिफिब्रिलेटर (एईडी) का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आरपीएफ, वाणिज्यिक, परिचालन व हाउसकीपिंग स्टाफ ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान जीवन रक्षक तकनीकों, विशेष रूप से सीपीआर और एईडी के उचित उपयोग पर जोर दिया गया। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण से रेलकर्मियों में आपातकालीन परिस्थितियों में दक्षता और जागरूकता बढ़ेगी।