वाराणसी। बीएचयू में रविवार और सोमवार को छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट और पत्थरबाजी के मामले में 123 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। छात्रों के दोनों गुटों से 23, जबकि पुलिस ने 100 छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिड़ला सी में रहने वाले शारीरिक शिक्षा विभाग के एमपीएड के छात्र कुमार मंगलम सिंह की तहरीर पर लंका थाने में सौरभ सिंह, समीर सिंह, अभिजीत मिश्रा, धीरज सिंह, विश्वजीत सिंह, सौरभ सिंह समेत 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर बिड़ला ए के छात्र कुंदन कुमार की तहरीर पर मंगलम सिंह, विनय द्विवेदी, ब्रजेश यादव, प्रशांत यादव, दर्शित पांडेय, ऋषभ सिंह, शिवम द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने भी 100 अज्ञात छात्रों के विरुद्ध मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी सहित अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की है।