फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा सफाई के लिए महिलाएं करेंगी जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संकट मोचन फाउंडेशन और ग्रीन संस्था ऑस्ट्रेलिया द्वारा संचालित मदर फॉर मदर के सदस्यों की एक बैठक रविवार को तुलसी घाट पर हुई। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष आभा मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गंगा सफाई के प्रति जागरूक करने पर चर्चा की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि दो टीमें बनाकर गंगा में सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। पहली टीम अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक घाटों पर बैनर स्लोगन पोस्टर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी। दूसरी टीम स्कूलों और कालेजों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। अध्यक्ष ने कहा कि मां गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाना होगा, तभी गंगा को निर्मल किया जा सकेगा। बैठक में डॉ. ममता तिवारी, सरोज पांडे, सुनीता शर्मा, नीलम उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें