फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गुरूनानक देव महाराज का 550 वां पावन प्रकाश उत्सव पर्व रविवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसमें गुरूबाग स्थित गुरूद्वारा पर मुख्य आयोजन किया गया। गुरुद्वारे से एक विशाल शोभायात्रा दोपहर के समय निकली। गुरूग्रंथ साहिब व पंज प्यारे के अगुवाई में निकली यह यात्रा लक्सा, गिरजाघर चौराहा, नई सड़क, चेतगंज, लहुराबीर, मलदहिया, लाजपत नगर, नानक नगर, शास्त्री नगर, अशोक नगर, गांधी नगर आदि होते हुए शाम आठ बजे वापस गुरू बाग स्थित गुरूद्वारा पहुंची। इस दौरान यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसमें कई भजन कीर्तन मंडली की ओर से गायन किया जा रहा था। इसमें स्कूली बच्चे भी अपनी ओर से भजन गायन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा मेें गुरूग्रंथ साहिब की सवारी वाली गाड़ी को फूलमालाओं व बिजली के झालरों से सजाया गया था। धार्मिक यात्रा में घुड़सवार, पंज प्यारे पैदल, गुरूनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं व गुरूनानक इंग्लिश मीडियम स्कूल, गुरूनानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर के बच्चों के अलावा हाथी, घोड़ेे, बैंड बाजे लाइटों की व्यवस्था की गई थी। स्कूली बच्चे हाथाें में स्वच्छ काशी, सुंदर काशी का बैनर लेकर काशी में स्वच्छता का सेदश देते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें