फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत कर्मचारियों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ की तरफ से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त हुए आधा दर्जन कर्मचारियों को संगठन ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे की मौजूदगी में महाविद्यालय के पूर्व वरिष्ठ लिपिक हंसराज यादव, मैकेनिक सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, चौकीदार भोलानाथ दूबे, चंद्रबली यादव, सूर्यबली यादव, राजमणि गौड़ आदि को राज्य कर्मचारी महासंघ ने सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में अध्यापकों की कमी के कारण उन पर अतिरिक्त दबाव रहता था। लेकिन कभी भी इन लोगों ने इसका आभाष नहीं होने दिया। इस मौके पर महाविद्यालय के डॉ. अरूण कुशवाहा, डॉ. रमेश चंद्र यादव, डॉ. घनश्याम मिश्र, राजकुमार, विश्वरंजन, इम्तियाज अली, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, रामलखन, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. एसकेएस यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें