गोपीगंज। दारुल उलूम हबीबिया रिज्विया के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान शिक्षण संस्थान के बच्चों ने पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की शपथ ली। संस्थान के प्रिंसिपल मोहम्मद मुख्तार रिजवी के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के प्रति आगाह किया। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पॉलिथीन को सख्ती से ना कहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इसका प्रयोग बंद नहीं किया गया तो आने वाले समय में इसका घातक परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस दौरान बच्चों ने हाथ उठाकर पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। इस मौके पर मो. इम्तियाज अंसारी, सीमा सिंह, मोहम्मद मूसा, मोहम्मद अनवर, संजय सिंह, रुबीना नाहिद, शबनम, माधुरी आदि मौजूद रहे।