वाराणसी। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के कक्ष में शुक्रवार को सदस्य आयकर अधिकरण अमित शुक्ला(न्यायिक) ने आयकर अधिवक्ताओं ने कहा कि वाराणसी में आयकर अधिकरण की पीठ अविलंब स्थापित हो, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कानून मंत्री रविशंकर की प्रबल इच्छा है। उन्होंने बताया कि अधिकरण का उद्घाटन 22 जून तक हो जाएगा। न्याय की प्रणाली बेहतर होगी। पूर्वांचल के व्यापारियों, अधिवक्ताओं को इसका त्वरित लाभ मिलेगा। मुख्य व विशिष्ट लोगों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। स्वागत योगेश श्रीवास्तव ने किया। विषय मंत्री संजय वर्मा ने रखा। इस मौके पर सुभाष चंद, हर्ष सिंह, अरविंद शुक्ल और ओपी शुक्ल ने अपने विचार रखे। धन्यवाद प्रकाशु शुक्ल ने दिया।