फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवहार के विरोध में कार्य विरत रहे एलआईसी अभिकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। भारतीय जीवन बीमा कार्यालय के अभिकर्ताओं ने शनिवार को अपने एक साथी के साथ कार्यालय के वरिष्ठ बाबू ने दुर्व्यवहार को लेकर कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया। शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर बाबू पर कार्रवाई की मांग की। अभिकर्ताओं ने चेताया कि कार्रवाई न होने पर बीमा व्यवसाय नहीं करेंगे। आरोप लगाया कि 28 मार्च को अभिकर्ता सुदर्शन जब विभागीय बीमा कार्य से वरिष्ठ बाबू विवेक शर्मा से जल्द कार्य करने की बात कर रहे थे। इसे लेकर वरिष्ठ बाबू अनिल और विवेक शर्मा सहित दूसरे बाबुओं से विवाद करने लगे। विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। इसको लेकर अभिकर्ताओं ने बीएम से शिकायत किया था। संबंधित बाबू पर कोई कार्रवाई न होने पर आक्रोशित अभिकर्ताओं ने शनिवार को शाखा कार्यालय में नारेबाजी कर कार्य से वितर रहे। इस बावत शाखा प्रबंधक राधेश्याम का कहना है कि अभिकर्ता, लिपिक में कुछ विवाद हुआ था। इस समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ता में रोहित गुप्ता, ओमप्रकाश, संजय शुक्ला, राजेंद्र, अवधेश यादव, लालजी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें