फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव आज शहर में, तैयारियों में जुटा अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्य सचिव राजीव कु मार दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचेंगे। मुख्य सचिव शनिवार को दो गांवों का निरीक्षण करने के साथ ही जिले में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक अमले की तैयारियों जोरों पर हैं। गुरुवार को कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने मातहतों के साथ बैठ कर निर्माणाधीन योजनाओं के बारे में जानकारी की और काम तेज करने का निर्देश दिया। जिले में नौ और दस फरवरी को मुख्य सचिव के दौरे के बाद इसी महीने पंद्रह फरवरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने का कार्यक्रम है। मुख्य सचिव दस फरवरी को आराजी लाइन के ग्राम रूपापुर, शाहंशाहपुर और चोलापुर ब्लाक के चंद्रावती का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें