फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू सिंह द्वार से निकला अग्रेजी हटाओ मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारतीय भाषा को बचाने के लिए चल रहे अभियान अंग्रेजी हटाओ भारतीय भाषा लाओ के तहत रविवार को सिंह द्वार से रत्नाकर पार्क तक मार्च निकाला गया। रैली में बड़ी संख्या में समाजवादियों के साथ युवाओं ने भी हिस्सा लिया। 1967 में शुरू अंग्रेजी हटाओ आंदोलन के 50 साल पूरा होने के बाद हाथ में अलग-अलग श्लोगन लिखी तख्तियां लिएं प्रबुद्धजनों ने पुरजोर तरीके से मांग कर रहे थे। रत्नाकर पार्क में हुई सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजवादी चिंतक विजय नारायन सिंह ने कहा कि इसी पार्क में 1967 में अंग्रेजी के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा था। समाजवादी नेता देवव्रत मजूमदार के नेतृत्व में हजारों युवाओं ने आंदोलन किया। इस दौरान चौधरी राजेंद्र, योगेंद्र नारायण शर्मा, डॉ. बहादुर यादव, डॉ. विश्वास भारती, विजेंद्र मीणा, अफलातून देसाई सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें