थानागद्दी-/जौनपुर।नाऊपुर स्थित जे वी एल एग्रो इंडस्ट्रीज़ के हड़ताली कर्मचारियों ने हड़ताल के चौथे दिन सोमवार की देर शाम मांगे पूरी होने पर काम पर लौट गए । झूला कम्पनी के वाईस प्रेजिडेंट यशपाल विक्त्रस्म सिंह,एच आर जी एम् अजय सिंह और पर्सनल मैनेजर ध्रुव तिवारी ने घंटो मशक्कत के बाद नाराज कर्मचारियों को उनकी मांगे पूरी करते हुए मनाने में सफलता प्राप्त की ।कम्पनी प्रबन्धन ने कर्मचारियों के ओवर टाइम ड्यूटी का भुगतान मंगलवार को ,बोनस 16 जून एवं वेतन वृद्धि 21 जून 2017 को देने के साथ स्थानांतरण निति में परिवर्तन की बात मान ली ।मांगे पूरी होने पर कर्मचारी काम पर लौट आये ।बता दे कि इन्ही माँगो के लेकर शुक्त्रस्वार से कर्मचारियों ने कार्य वहिष्कार करके उत्पादन ठप कर दिया था ।