आर्य महिला पीजी कॉलेज में पांच दिनों तक 400 से ज्यादा छात्राओं और कर्मचारियों ने जुंबा डांस कर फिटनेस, सक्रियता, तनावमुक्त जीवन जीने का हुनर सीखा। मेरेंग्यू, कांबिया, रेगेटन और सालसा से पैरों के मूवमेंट से फुलबॉडी वर्कआउट का अभ्यास किया। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग की ओर से हुए जुंबा वर्कशॉप 2.0 का सोमवार को समापन हो गया। इसमें इंस्ट्रक्टर अनिश चौरसिया ने जुंबा की कई तकनीक सिखाई। ओपन हॉल में बतौर मुख्य अतिथि एडीसीपी नम्रता श्रीवास्तव और डॉ. शिप्रा धर ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान इन्होंने छात्राओं को जुंबा डांस को भविष्य में जारी रखने को प्रेरित किया। संयोजन डॉ. रीतिका सिंह और समन्वयक डॉ. अंशुल जायसवाल ने किया। प्राचार्य प्रो. रचना दुबे ने सहयोग किया।