फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंडलीय अस्पताल में किया 40 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक (कंपोनेंट यूनिट) में रविवार को उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 40 यूनिट रक्तदान किया। मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी के विधायक और पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि रक्तदान से कई जिंदगियों को बचाने की राह आसान होती है। रक्तदान महादान है, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल कुमार सिंह, संचालन जिला महामंत्री व पूर्व पार्षद किशोर सेठ ने की। प्रदेश सलाहकार द्वय मानिक राव पाटिल व कृष्ण कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, विष्णु दयाल, सुहास पाटील, पार्षद संजय केशरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें