फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: क्षय रोग उन्मूलन का भारतीय माॅडल अपनाएंगे 40 देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

क्षय रोग उन्मूलन का भारतीय माॅडल अपनाएंगे 40 देश

स्टॉप टीबी बोर्ड की बैठक में देश के प्रतिनिधियों ने दी सहमति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में हुई बैठक में जांच व इलाज की तकनीक पर मंथन

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। क्षय रोग उन्मूलन के भारतीय माॅडल को दुनिया के 40 देश अपनाएंगे। इस पर स्टॉप टीबी बोर्ड ने मुहर लगा दी है। इस बोर्ड में ब्राजील, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, फ्रांस सहित 40 देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय (24-26 मार्च) वन वर्ल्ड टीबी समिट का उद्घाटन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसमें देश व दुनिया के करीब 198 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में नदेसर स्थित एक होटल में स्टॉप टीबी बोर्ड की बैठक हुई। इसमें टीबी से निजात पर मंथन किया गया। स्टॉप टीबी बोर्ड ने भारतीय मॉडल की तारीफ की और इसके सदस्याें ने कहा कि ट्रि्पल टी (टेस्ट, ट्रैक व ट्रेसिंग), निक्षय मित्र (मरीजों को गोद लेने वाले), आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ग्राम प्रधानों का सहयोग से टीबी मुक्त देश का सपना सकार किया जा सकता है। भारतीय मॉडल अपनाने का सार्वजनिक प्रस्ताव रविवार को पारित किया जा सकता है। भारतीय मॉडल में टीबी पीड़ितों की देखभाल पर ज्यादा जोर दिया गया है।
विज्ञापन

टीबी मरीजों को दी जा रही पोषण पोटली
बोर्ड की बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों से बात की और कहा कि तमाम देशों, डब्ल्यूएचओ सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, न्याय पंचायतों का निरीक्षण किया। साथ ही टीबी के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग, जांच और इसकी पुष्टि के बाद इलाज के तौर-तरीकों की जानकारी ली है। क्षय रोग खात्मे का भारत मॉडल दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है। नाइजीरिया, ब्राजील, फ्रांस आदि देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों सहित अन्य प्रतिनिधियों ने एक स्वर से इसे अपनाने की सहमति दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 71 हजार लोगों ने 10 लाख मरीजों को गोद लिया है। हर महीने मरीजों को पोषण पोटली भी दी जा रही है। बैंक खातों में सीधे 500 रुपये भेजे जा रहे हैं।





दुनिया के लिए स्वास्थ्य व्यवसाय, भारत में सेवा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले दुनिया हमें ज्ञान देती थी, लेकिन समय के साथ अब इसमें बदलाव है। अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत का मॉडल अलग है। दुनिया के लिए स्वास्थ्य व्यवसाय हो सकता है, लेकिन भारत के लिए स्वास्थ्य एक सेवा है। इसी सेवा भाव से काम किया जा रहा है। इसके सुखद परिणाम भी मिल रहे हैं।



कोरोना के मिले 216 वैरिएंट, स्वदेशी वैक्सीन प्रभावी

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में अब तक कुल 216 वैरिएंट मिल चुके हैं। इन सभी की सीक्वेंसिंग कराई गई ताकि प्रभाव की सही जानकारी मिल सके। राहत की बात यह है कि अब तक जो भी वैरिएंट सामने आए हैं, उसमें स्वदेशी वैक्सीन बहुत प्रभावी मानी गई है।
बीएचयू में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
बीएचयू अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर की सुविधाएं और बेहतर होंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में मरीज ज्यादा आते हैं। पूर्वांचल के साथ ही आसपास के राज्यों से भी मरीज इलाज कराने आते हैं। मंत्रालय अपने स्तर पर आईसीयू, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर करने सहित अन्य संसाधनों को बढ़ाने की दिशा में का कर रहा है।
विज्ञापन


ये है भारत मॉडल



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि जहां तक भारतीय मॉडल की बात है तो इसमें अधिक से अधिक जांच करना, सभी को ट्रैक करके समय से ट्रीटमेंट मुहैया कराना प्रमुखता है। निक्षय मित्र के माध्यम से मरीजों को गोद लेने और टीबी संक्रमित के परिजनों को दवा देने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें