मिर्जामुराद। खजुरी के शाइन सिटी में 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग को वीडीए ने बुलडोजर लगाकर शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया। जोनल अधिकारी रविंद्र प्रकाश ने बताया कि मानचित्र स्वीकृत करने के बाद मान्य होता है। कॉलोनी का ले-आउट प्लान विकासकर्ता की ओर से स्वीकृत नहीं कराया गया था। बिना अनुमति के 40 बीघा की अवैध प्लॉटिंग को शुक्रवार शाम को ध्वस्त करा दिया। वीडीए ने ध्वस्तीकरण वाली जगह पर एक सूचना बोर्ड लगाया। दर्शाया गया कि अवैध कालोनी में अनधिकृत रूप से उप विभाजित भूखंड का क्रय-विक्रय और निर्माण कार्य प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर पर क्रेता-विक्रेता व विकासकर्ता किसी भी क्षति के खुद जिम्मेदार होंगे। प्राधिकरण की ओर से स्वीकृत कॉलोनी की सूची वाराणसी विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संवाद