आचार्य रामचंद्र शुक्ल साहित्य शोध संस्थान में मंगलवार को रंगमंच के कलाकारों का ऑडिशन हुआ। भारतेंदु हरिश्चंद्र लिखित नाटक सत्य हरिश्चंद्र के मंचन के लिए कलाकारों का चयन होना है। नाटक का मंचन नौ सितंबर को होगा। यह प्रस्तुति भारतेंदु हरिश्चंद्र के 175वें वर्ष में भारतेंदु सप्ताह के तहत होगी। सात से 14 सितंबर तक लगातार नाटक का मंचन होगा। नाटक के मूल लेखक भारतेंदु हरिश्चंद्र हैं। इसे प्रस्तुतिपरक बनाने में प्रो. मंजीत चतुर्वेदी का अहम योगदान है। मंच रूपांतरण प्रो. मंजीत चतुर्वेदी का है। नाटक के संयोजक नवीन चंद्रा हैं। निर्देशन उमेश भाटिया करेंगे। शहर के 40 कलाकारों और विद्यार्थियों ने ऑडिशन में भाग लिया। देशभर के प्रतिष्ठित मंचों पर नाटक की प्रस्तुतियां होंगी।