फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 13 नवंबर को गंगा में होगी 4 किलोमीटर की नौकादौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रविदास घाट से दशाश्वमेध घाट तक दूसरी बार होगा नौकायन, 40 घाटों को कवर करेगी प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। देव दीपावली से पहले 13 नवंबर को गंगा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला नौकायन संघ की ओर से प्रस्तावित प्रतियोगिता की तैयारी कर ली गई है। चार किलोमीटर लंबी यह प्रतियोगिता 13 लेन की होगी। इसमें प्रथम छह स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
नाविकों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। अस्सी घाट के राजकुमार साहनी ने बताया कि काशी में तैराकी और नौकायन प्रतियोगिता काफी प्रसिद्ध थी। वर्ष 2009 में तैराकी और नौका दौड़ जीत चुके हैं। जिला नौकायन संघ के अध्यक्ष डॉ़ एके सिंह ने बताया कि यह दौड़ रविदास घाट से दशाश्वमेध घाट तक होगी। इसमें नाविक समाज, पर्यटन और जल पुलिस की मदद ली जाएगी। इसका उद्देश्य काशी के धरोहर और काशी के नाविक समाज खेल प्रतिभा को से पर्यटकों को परिचित कराना है।
विज्ञापन

देव दीपावली से पहले आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए गंगा में सेफ मार्किंग कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में तैराक और नौका संचालन में विशेषज्ञता रखने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे। एक नाव में अधिकतम तीन खिलाड़ी होंगे। दो चालक और एक टेल कंट्रोलर शामिल है। यह प्रतियोगिता दोपहर 12 से एक बजे के बीच होगी। मां गंगा निषादराज सेवा न्यास के प्रमोद मांझी ने बताया कि नाविक समाज के हित में प्रस्तावित कार्य में हर संभव मदद करेंगे। इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजन का प्रस्ताव समाज की ओर से भी आ चुका है। माह में एक दिन नाव बंद रखकर खेल प्रतियोगिताएं कराने पर समाज की ओर से चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन


खेल के नियम होंगे सख्त
खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में सख्त नियम का पालन होगा। नौकायन के खिलाड़ियों को लेन और मार्किंग का ध्यान रखकर रेस लगानी होगी। सुरक्षा के लिए लाइफ गार्ड ओर स्पीड बोट की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें