फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कमिश्नरेट में 397 बदमाश चिह्नित, पुलिस ने शुरू की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त बोले- रात्रि गश्त और ऑपरेशन चक्रव्यूह का मिल रहा सकारात्मक परिणाम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कमिश्नरेट में थाना स्तर पर 397 बदमाश चिह्नित किए गए हैं। इन टॉप-10 बदमाशों की गतिविधियों की निगरानी कर पुलिस इनके खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करे। निगरानी और कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों पर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश शनिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दिया। उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन कराया जाए। ध्वनि प्रदूषण के संदर्भ में न्यायालय के आदेश के तहत अभियान चलाकर कमिश्नरेट क्षेत्र में 516 लाउडस्पीकर निकलवाए गए हैं। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसी कैमरे लगाने के लिए बैंक, पेट्रोल पंप, हॉस्पिटल, स्कूल और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 6177 नोटिस दिया गया है। 515 नए स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि रात्रिकालीन गश्त और ऑपरेशन चक्रव्यूह का सकारात्मक परिणाम मिल रहा है। ऑपरेशन सत्यापन भी कमिश्नरेट में प्रभावी है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत शनिवार को कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों की पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें