फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 38 महिला परिचालक मिशन शक्ति को दे रहीं रफ्तार, 200 को आज मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की बसों में 38 महिला परिचालक मिशन शक्ति को रफ्तार दे रही हैं। ये महिलाएं पूर्वांचल के चार जिलों के सात डिपो से संचालित बसों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। रोडवेज प्रशासन की ओर से शुक्रवार को बस अड्डा परिसर में महिलाओं के लिए रोजगार मेला लगेगा। इसमें 200 महिला परिचालकों की संविदा पर भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में 38 महिला परिचालक प्रशिक्षण के बाद चार जिलों के सात डिपो से संचालित होने वाली बसों में कार्यरत हैं। अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक पद पर अनुबंध पत्र के आधार पर नौकरी दी जाएगी। विभिन्न डिपो में महिला परिचालकों की नियुक्ति की गई है। इनमें कैंट डिपो में सर्वाधिक 12, ग्रामीण डिपो में 8, चंदौली डिपो में 6, काशी डिपो में 5, जौनुपर डिपो में 4, गाजीपुर डिपो में 2 और विंध्यनगर डिपो में एक महिला परिचालक सरकार की ओर से नियुक्त की गई हैं। कैंट डिपो की महिला परिचालक ममता बताती हैं कि सरकार के बसों में महिला परिचालकों की भर्ती करने के निर्णय से बड़ा परिवर्तन आया है। जो महिलाएं पहले रात में बसों में सफर करने से घबराती थीं, अब वे बसों में महिलाएं परिचालकों को देखकर निडर होकर यात्रा कर रही हैं। महिला परिचालक ज्योति यादव बताती हैं कि सरकार ने घर बैठे महिलाओं को काम दिया है। ड्यूटी के दौरान बसों में महिला यात्री हम लोगों के काम की सराहना करती हैं। इससे हमारे कामों को देख कर उनको प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें